Join Our WhatsApp Channel
ब्रेकिंग न्यूज़

इस्कॉन मंदिर द्वारा भक्तो के लिए प्रारम्भ किया ज़ूम मंदिर

राष्ट्रीय शान संवाददाता
नोएडा
– जन सामान्य को घर बैठे भक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज जी के तत्वाधान में एक ज़ूम मन्दिर चलाया जा रहा है। परम पूज्य लोकनाथ स्वामी इस्कॉन भारत के क्षेत्रीय सचिव एवं एक संन्यासी गुरु हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (ISKCON) के संस्थापकाचार्य कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के निजी एवं वरिष्ठ शिष्यों में से एक हैं। श्रील प्रभुपाद द्वारा विरचित श्रीमद भगवदगीता एवं श्रीमद भागवतम् के शिक्षाओं को प्रसारित करने एवं जन सामान्य के जीवन में सुख, समृद्धि, एवं शान्ति की स्थापना करने हेतु परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के निर्देशन में एक ज़ूम मन्दिर चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पूरे विश्व के किसी भी कोने में बैठे भक्त स्वयं को आध्यात्मिक जगत के साथ जोड़ सकते हैं।

ज़ूम मन्दिर पर सभी भक्त ज़ूम एप का प्रयोग करके महाराज श्री के साथ हरे कृष्ण महामन्त्र का जप करते हैं तथा वैदिक शिक्षाओं पर आधारित प्रवचन का श्रवण करते हैं। यह ज़ूम मन्दिर विगत तीन वर्षों से, प्रतिदिन विश्व के कोने-कोने से 1801 से अधिक भक्तों का मार्गदर्शन कर रहा है। इसमें अमेरिका, रूस, फ़्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया एवं मिडल ईस्ट सहित लगभग 15 देशों के भक्त एक साथ मिलते हैं एवं मन्त्र मेडिटेशन करते हैं। यह विश्व भर के भक्तों के लिए एक ऑनलाइन एसोसिएशन प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करने वाले सबसे पहले सफल प्रयासों में से एक रहा है जहाँ वे अपनी आध्यात्मिक प्रथाओं को बनाए रख सकते हैं और सुधार सकते हैं।

6f20e3ed 0f6d 4717 a79a 8bf86791b380

इसने लोगों को ज़ूम को सिर्फ़ एक मीटिंग प्लेटफ़ॉर्म नहीं बल्कि ‘ज़ूम मन्दिर’ के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया है। मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि यह ज़ूम मन्दिर नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी शृंखला में आने वाले बुधवार, दिनाँक 17 जुलाई 2024, शयनी एकादशी, के दिन वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स लन्दन में विश्व कीर्तिमान बनाने जा रहा है जिसमें किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आध्यात्मिक साधना के लिए एकत्र होने वाले 5000 लोगों के एक साथ जुड़ने की आशा की जा रही है। इस्कॉन आशा करता है कि भक्तगण इस ज़ूम मन्दिर के माध्यम से अपने जीवन में सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे।

418 wwFQoqL. SL1100 1

Leave a Comment

💬